उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बिजली की तार में फसने के कारण चार्टर कंपनी का प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है। प्लेन में इस दौरान 6 लोग सवार थे। हालांकि किसी को भी किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ। हादसा धनीपुर हवाई पट्टी पर हुआ है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान बिजली के तारों में उलझकर विमान जमीन पर गिर गया।
विमान अलीगढ़ मेंटेनेंस के लिए आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का शिकार होने के बाद विमान से आग की लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार उठता नजर आया। विमान में दो पायलट समेट 6 लोग सवार थे। हादसे में जेट में सवार सभी लोगों की जान बच गई। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और दुर्घटनास्थल से काफी धुआं उठता देखा गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द काबू पर लिया।

पुलिस ने बताया कि निजी एविएशन कंपनी के प्लेनों की मरम्मत के लिए इंजीनियर की टीम आज दिल्ली से प्लैन के जरिए अलीगढ़ आ रही थे। प्लैन जैसे ही अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग कर रही थी, उसी समय वह बिजली के तारों में उलझ गई.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आज सुबह प्लैन लैंडिंग के दौरान 33 हजार वोल्टेज की तार की चपेट में आ गया। इसके बाद प्लेन में आग लग गई। किसी तरह प्लेन में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।


Download Android App
Download iOS App



