UP में पदयात्रा रोके जाने पर बोली प्रियंका- न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती सरकार

Summary :

प्रियंका ने आरोप लगाया, “पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आखिर डर किस बात का है?”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को दावा किया कि स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के मकसद से निकाली जा रही पदयात्रा को प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”उप्र में बलात्कार से पीड़ित लड़की को डराने-धमकाने वाले अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उप्र की भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है।” 

प्रियंका ने आरोप लगाया, ”पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आखिर डर किस बात का है?” गौरतलब है कि कांग्रेस चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितम्बर से पदयात्रा निकाल रही है। 

Desk Team