इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान के ऊपर से एनएसए हटाकर जल्द रिहा करने के आदेश दिए है। कफील खान सीएए को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में इसी साल जनवरी को एनएसए के तहत गिरफ्तार किए गए थे। डॉक्टर कफील की रिहाई के आदेश पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दी है।
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ. कफील खान के ऊपर से रासुका हटाकर उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया। आशा है कि यूपी सरकार डॉ कफील खान को बिना किसी विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी। डॉ कफील खान की रिहाई के प्रयासों में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों व उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद।
आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने #drkafeelkhan के ऊपर से रासुका हटाकर उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया।
आशा है कि यूपी सरकार डॉ कफील खान को बिना किसी विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी।
डॉ कफील खान की रिहाई के प्रयासों में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों व उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 1, 2020
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि मैं डॉक्टर कफील खान का मामला आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं। कफील ने कठिन परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है।


Download Android App
Download iOS App



