गाजियाबाद में शुक्रवार को प्रियंका गाँधी का रोड शो

Summary :

कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को गाजियाबाद में पार्टी उम्मीदवार

कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को गाजियाबाद में पार्टी उम्मीदवार डोली शर्मा के समर्थन में रोड शो कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

सुश्री वाड्रा के रोड शो की शुरुआत अपराह्न तीन बजे दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा अर्चना से होगी। रोड शो गाजियाबाद के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ शाम छह बजे अंबेडकर पार्क में खत्म होगा।

रोड शो को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें इसका पूरा खाका तैयार किया गया।

पंजाब में डेरों की सियासत : भारी समर्थन की खातिर कैप्टन अमरेंद्र सिंह कांग्रेसी लव-लश्कर के साथ पहुंचे डेरा ब्यास

बैठक में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति समन्वयक नीरज प्रजापति, चौधरी मुमताज अहमद, चौधरी शमशाद अली-महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश महासचिव मुकेश शर्मा के अलावा अन्य कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस महासचिव और पूर्व विधायक नसीब सिंह ने भी सुश्री वाड्रा के रोड शो की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ मंत्रणा की।

श्री भारद्वाज ने बताया कि सुश्री वाड्रा तीन बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और जस्सीपुरा में दूधेश्वरनाथ मंदिर पर मत्था टेकने के बाद रोड शो की शुरुआत होगी। प्रभारी महासचिव पार्टी के समर्थकों के काफिले के साथ घंटाघर पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगीं।

रोड शो घंटा घर से चौपला मंदिर, डासना गेट, जटवाड़, मालीवाड़, नवयुग मार्केट में दुर्गा भाभी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अंबेडकर पार्क पहुंचेगा। यहां सुश्री वाड्रा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित करेंगी और इसके बाद रोड शो यहीं समाप्त हो जायेगा।

Desk Team