केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ लम्बे समय से किसानों का प्रदर्शन जारी है, किसानों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस भी उनका साथ देती नजर आ रही है। राहुल गांधी अक्सर किसानों की मांगों को संसद में उठाते रहे हैं, इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को किसानों की बदहाली का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि विज्ञापन देकर अन्नदाताओं की बदहाली को छिपाया नहीं जा सकता।
कानपुर देहात में फसल बर्बादी को लेकर किसान की आत्महत्या की रिपोर्ट के संदर्भ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया ‘‘ किसान इस देश की आत्मा हैं। उप, सरकार फुल पेज विज्ञापन देकर किसानों की बदहाली छिपा नहीं सकती। बताइए आपने क्या किया।’’
किसान इस देश की आत्मा हैं। उप्र सरकार फुल पेज विज्ञापन देकर किसानों की बदहाली छिपा नहीं सकती। बताइए आपने क्या किया?
👉छुट्टा पशुओं को लेकर?
👉 फसल नुकसान के मुआवजे पर?
👉गन्ना मूल्य के भुगतान पर?
👉काले कृषि कानूनों पर?
👉महंगाई और बिजली के दाम को लेकर?https://t.co/18SnNglMGF— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 9, 2021
उन्होने इसी ट्वीट में पांच सवाल सरकार से किये जिसमें उन्होने कहा छुट्टा पशुओं की समस्या,फसल नुकसान के मुआवजे,गन्ना मूल्य के भुगतान,काले कृषि कानूनों और महंगाई और बिजली के दाम को लेकर सरकार ने क्या किया।


Download Android App
Download iOS App



