कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी करेंगी।
प्रियंका बुधवार दोपहर करीब साढ़ 12 बजे जारी करेंगी उन्नति विधान
प्रदेश कार्यालय में सुश्री प्रियंका दोपहर करीब साढ़ 12 बजे उन्नति विधान जारी करेंगी जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने की दिशा में किसान,श्रमिक समेत समाज के विभिन्न वर्गो को लुभावने वादो से रूबरू कराने के अलावा प्रदेश के विकास की कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया जा सकता है।
पार्टी इससे पहले युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है जबकि पार्टी का संपूर्ण घोषणा पत्र कल जारी किया जायेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका जाति और धर्म की राजनीति की बजाय जनता से जुड़ी मुद्दों को प्राथमिकता देती आयी है और घोषणा पत्र इन्ही मुद्दों को केन्द्रित करके बनाया गया है। इसे ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है।
घोषणा पत्र में युवाओं के लिये रोजगार के अवसर, किसानो की आर्थिक हालत में सुधार और उनकी उपज का उचित दाम,महिला सुरक्षा,राजनीति में महिलाओ की भागीदारी, श्रमिकों की समस्यायें और भूतपूर्व सैनिको के लिये वन रैंक वन पेंशन समेत अन्य तमाम मुद्दे कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा हो सकते हैं।
UP विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने आज अपने अपने घोषणा पत्र जारी किये हैं। यूपी में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव परिणाम दस मार्च को घोषित किये जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



