इराक के नीनवे प्रांत में मंगलवार को सेना के किए गए हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के सात आतंकवादी मारे गए है। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
इराकी सुरक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता याहिया रसूल ने बताया कि खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इराकी बलों ने नीनवे प्रांत के दक्षिण में हटरा रेगिस्तान में आईएस आतंकवादियों द्वारा मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली 140 मीटर लंबी गुफा पर सुबह हवाई हमला किया।


Download Android App
Download iOS App



