कई AAP विधायकों का सरकारी परिसर पर ‘अवैध’ कब्जा : दिल्ली BJP

Summary :

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को केजरीवाल सरकार के मंत्रियों समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायकों पर अवैध रूप से सरकारी परिसर हथियाने और इनका निजी कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्शदीप मल्होत्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ‘‘उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कैम्प कार्यालय पटपड़गंज में बीएसईएस की जमीन पर स्थित है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री जैन का कार्यालय और डीजेपी उपाध्यक्ष राघव चड्ढा का कार्यालय भी सरकारी जमीन पर स्थित है।’’

Shera Rajput