जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि उनके पास से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है।
पुलिस व सुरक्षाबलों पर की थी हमले की साजिश
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा/बिजबेहरा इलाकों, विभिन्न स्थानों पर बनाई गई कई जांच चौकियों पर पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश थी।
पाक में बैठे आका के संपर्क में थे आतंकी
प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने खुलासा किया कि वे जैश-ए-मोहम्मद के साथी हैं और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में हैं तथा उन्हीं के कहने पर वे पुलिस/सुरक्षाबलों पर हमले करने जा रहे थे।
छ: आतंकी गिरफ्तार
उन्होंने कहा, ‘‘उनके खुलासे के बाद दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिजबेहरा इलाके में छह आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक अन्य आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।


Download Android App
Download iOS App



