पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी क्षेत्र में हमलावरों ने एक बस अड्डे पर हथगोला फेंका जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी अजीज बलूच ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत में डेरा मुराद जमाली शहर में हुआ।किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आपको बता दे कि पाक में इस समय गृहयुध्द की आंशका गहराती जा रही हैं। क्योकि दिनोंदिन पाक में बलूच रेजिमेंट के लोग पाक आर्मी व ज्यादती करने वाली पुलिस से टकरा रही हैं। पंद्रह दिनों के दरम्यान पाक में कई बार आर्मी के खिलाफ बलूच टकरा चुके हैं। पिछले दिनों भी बलूचों ने ईरान सीमा के पास स्थित केच में 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था ।


Download Android App
Download iOS App


