हाथरस केस पर CM योगी पर भड़के राहुल, कहा- कुछ लोग दलित, मुस्लिम और आदिवासी को इंसान नहीं समझते

Summary :

हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार हुआ था। बाद में युवती की मौत हो गई थी। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर एक बार हमला कर कहा कि शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है।
हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार हुआ था। बाद में युवती की मौत हो गई थी। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रविवार को ट्वीट कर कहा ” शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है।” वायनाड सांसद ने कहा, “मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस का कहना है कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ था, क्योंकि उनके लिए और कई अन्य दूसरे भारतीयों के लिए वो पीड़ित कोई नहीं थी।”

CBI ने अपने हाथों में ली हाथरस केस की जांच, योगी सरकार ने की थी सिफारिश

Desk Team