दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और महासचिव हरमीत सिंह कालका ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस की ओर से सिख अधिकारी बलविंदर सिंह के साथ मारपीट किये जाने की निंदा की है। दोनों नेताओं ने सिंह की तुरंत रिहाई तथा उनकी पगड़ तथा केसों की बेअदबी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
सिरसा तथा कालका ने यहां शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि तीन दिन पहले कोलकाता पुलिस ने सिंह पर बहुत ही शर्मसार तरीके से हमला किया। उनकी पगड़ उतारी गयी, सार्वजनिक तौर पर उनसे मारपीट की गयी तथा बालों से पकड़ कर घसीटा गया। सिरसा ने बताया कि सिंह अर्धसैनिक बल के जवान हैं, जिन्होंने एनएसजी में सेवाएं दी हैं। एक सैनिक जिसने देश के लिए लड़यी लड़ कोलकाता पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया है और उन्हें जेल में रखा है।
दोनों नेताओं ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा शिरोमणि अकाली दल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि सिंह को तुरंत रिहा किया जाये तथा उनके खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अत्याचार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया जाये। अगर यह मांग नहीं मानी गयी तो वे न्याय के लिये सड़कों पर उतरेंगे।


Download Android App
Download iOS App



