भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सैन्य भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की है। राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
3 दिवसीय किसान महाकुंभ कर 21 सूत्रीय मांग के प्रस्ताव को करेंगे पारित
टिकैत ने बताया कि हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन का 3 दिवसीय किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) 18 जून को संपन्न हुआ। इस महाकुंभ में किसानों की मांगों को लेकर 21 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें एमएसपी गांरटी कानून बनाने और केंद्र सरकार द्वारा जारी गतिरोध को खत्म कर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से वार्ता करने, फ्री बिजली, बिजली मीटर वापसी, किसानों के मुकदमों की वापसी, बकाया गन्ना भुगतान कराने, आवारा मेवशियों से निजात दिलाने, खेती को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से अलग रखने, पहाड़ी राज्यों के लिए अलग से हिल पॉलिसी बनाने समेत केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध प्रमुख प्रस्ताव रहे।
सरकारी संपतियों को नुकसान करना राष्ट्रहित में नही – राकेश टिकैत
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने देशभर के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आह्वान किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना और हिंसा करना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



