केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करना था प्रचार
स्मृति ईरानी ने अपने कोरोना रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट कर बताया, राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाने के लिए मैं वहां के नागरिकों से क्षमा चाहती हूं, क्योंकि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दूसरी बार कोरोना की चपेट में आई केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। इसी उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में रविवार को स्मृति ईरानी एक चुनावी सभा में शामिल होने वाली थी, लेकिन अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय मंत्री इस चुनावी सभा में शामिल होने के कार्यक्रम को रद्द कर आइसोलेशन में चली गई हैं।
यह दूसरी बार है, जब स्मृति ईरानी कोरोना संक्रमित हो गई हैं, इससे पहले 2020 में भी उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।


Download Android App
Download iOS App



