500 साल के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अपने दिव्य मंदिर में विराजित हो गए हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने के संकल्प लिया था। सीएम ने कहा कि रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर विराजे हैं। ऐसा लग रहा है मानों हम त्रेता युग में आ गए हैं।
- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी
- मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था- CM
- रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर विराजे
भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया
आपको बता दें CM योगी ने कहा कि आज हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है। राम का जीवन हमें संयम सिखाता है और भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया। सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम का भी विकास हो रहा है।
हर मन में राम नाम है- योगी
आगे सीएम ने कहा “प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है।


Download Android App
Download iOS App




