Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Kanpur में 22 जनवरी को दीपोत्सव, महापौर ने मुसलमानों से की ये खास अपील

Summary :

अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होगा। बता दें उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इससे लेकर सनातन धर्म के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। कानपुर (Kanpur) की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश के मुखिया मोदी ने वाल्मीकि के रामायण की रचना जैसा काम किया है।अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक क्षण को पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी। राम मंदिर का 22 जनवरी को होगा भव्य उद्घाटन Kanpur में 22 जनवरी को दीपोत्सव प्रभु…

अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होगा। बता दें उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इससे लेकर सनातन धर्म के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। कानपुर (Kanpur) की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश के मुखिया मोदी ने वाल्मीकि के रामायण की रचना जैसा काम किया है।अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक क्षण को पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी।

  • राम मंदिर का 22 जनवरी को होगा भव्य उद्घाटन
  • Kanpur में 22 जनवरी को दीपोत्सव
  • प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे

महापौर ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई

आपको बता दें महापौर प्रमिला पाण्डेय ने राम मंदिर के उद्घाटन की रौनक कानपुर में भी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि कानपुर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापौर ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में धर्म गुरुओं ने 22 जनवरी को चर्च, गुरुद्वारा, मंदिरों में दिए जलाकर ऐतिहासिक क्षण का स्वागत करने पर सहमति जताई। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भी जश्न में शामिल होने की अपील की।

जनपद के हर वार्ड में 5100 दीपक जलाए जाएंगे

22 जनवरी के अवसर पर मंदिरों को सजाने की योजना है। खराब लाइट को ठीक कराया जाएगा। जनपद के हर वार्ड में 5100 दीपक जलाए जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कानपुर में दिवाली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। महापौर ने कहा कि 4 जनवरी गुरुवार से पदयात्रा निकाली जाएगी।

महापौर ने मुस्लिम समाज से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील

नगर निगम की टीम में बीजेपी, आरएसएस के लोग भी शामिल होंगे। टीम बैंड-भजन से ऐतिहासिक क्षण को दीपावली की तरह मानने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने की भी बात कही। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने मुस्लिम समाज के लोगों से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner