उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लखनऊ समेत कई जिलों में ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख व वार्ड सदस्य पदों के लिए आरक्षण की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छूटे हुये जिलों में यह सूची बुधवार को जारी कर दी जायेगी। आरक्षण सूची जारी होने के बाद यदि किसी को कोई आपत्ति होगी तो वह पांच दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। तीन दिनों तक आपत्तियों को निस्तारित करने का काम किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
उन्होने बताया कि पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण आवंटन पूरा कर लिया है। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण आवंटन पूरा हो गया है।
सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया यूपी बोर्ड की 24 अप्रैल से शुरू हो रही परीक्षा के पहले निपटाने के पूरे आसार हैं।


Download Android App
Download iOS App



