बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का खतरा है और व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है।
मायावती ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा, “देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव, हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। व्यापारी वर्ग भी काफी दु:खी व परेशान हैं। छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केंद्र इसे पूरी गंभीरता से लें।”

बसपा मुखिया लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। वह समय-समय पर केंद्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। इससे पहले मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, “राजस्थान में कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में सभी छह आरोपी निचली अदालत से बरी हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहां की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था? शायद कभी नहीं।”


Download Android App
Download iOS App



