राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अब उन अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो जाएगा, जिनकी यात्राएं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही हैं। आरएलडी 2 अक्टूबर से अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेगा जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यात्रा से पहले 19 सितंबर को बागपत के छपरौली में ‘श्रद्धांजलि सभा’ होगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दो दिन हर जिले में बिताएंगे, इस दौरान वह पार्टी कार्यकतार्ओं से बातचीत करेंगे। पार्टी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र को अंतिम रूप देने से पहले जयंत चौधरी ग्राम स्तर पर लोगों से बातचीत करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, आरएलडी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्साहित है, खासकर तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से मिली प्रतिक्रिया के बाद उसका उत्साह बढ़ा है। आरएलडीऔर उसके नेता सक्रिय रूप से उन किसानों का समर्थन कर रहे हैं जो पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



