भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि मात्र 50 दिनों के अल्प कार्यकाल में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को पांच खरब डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का रोड-मैप दे दिया है।
भूपेन्द्र यादव ने कहा, ”केन्द्रीय बजट आम तौर पर राजस्व प्राति और खर्च का ब्यौरा होते थे लेकिन 50 दिनों के भीतर इस आम बजट में अर्थव्यवस्था की प्रगति और देश के सर्वोच्च विकास की रूप रेखा रखी है। चाहे उद्यमिता हो, किरायेदारी कानून हो, चाहे महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का विषय हो, चाहे मेक इन इंडिया का विषय हो और सबसे बढ़कर जिस तरह से मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में कार्य करते हुए वैज्ञानिकों ने चंन्द्रयान-2 को अंजाम दिया ये न्यू इंडिया के निर्माण की दिशा में उठे महत्वपूर्ण कदम है।”
केशव प्रसाद मौर्य की आजम खान को दो टूक, ‘अपराध करेंगे तो भुगतेंगे दंड’
भूपेन्द्र यादव ने वरिष्ठ नेता नीरज शेखर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जनधारणा है कि लोग अपने लाभ के लिए दल बदल करते है लेकिन नीरज शेखर ने राज्यसभा सांसद का पद त्याग करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे नीरज शेखर की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है। इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने हमेशा वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य किये । शेखर ने कहा, ”मुझे भाजपा का विरोधी बताने वालों को मैं जबाब देना चाहता हूं कि अब उन लोगों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि इस देश का भविष्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है ।”


Download Android App
Download iOS App



