Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Sardar Patel की जयंती पर लखनऊ में ”Run for Unity’ का आयोजन

Summary :

आज पूरे देश में काफी धूमधाम से सरदार वल्लभ भाई पटेल 148वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर में आज का द‍िन राष्ट्रीय एकता दिवस घोष‍ित कर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र, युवा और एथलीट सहित बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी द‍िखाई। भूपेंद्र चौधरी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे आपको बता दें रैली हजरतगंज में सरदार वल्लभ भाई पटेल…

आज पूरे देश में काफी धूमधाम से सरदार वल्लभ भाई पटेल 148वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर में आज का द‍िन राष्ट्रीय एकता दिवस घोष‍ित कर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र, युवा और एथलीट सहित बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी द‍िखाई।
भूपेंद्र चौधरी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे
आपको बता दें रैली हजरतगंज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खत्म होगी। इस दौरान कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।
सुबह सात बजे से रन फॉर यूनिटी रैली को किया रवाना
राजभवन परिसर के मुख्य भवन से सुबह सात बजे से रन फॉर यूनिटी रैली को रवाना किया गया। यह रैली राजभवन से निकलकर अलग-अलग मार्ग से होते हुए राजभवन स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर खत्म होगी। रैली में राजभवन के कार्मिकों, उनके परिवार के सदस्य और विश्वविद्यालयों से शिक्षक, अधिकारी और छात्र- छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner