समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सोमवार को जोरदार निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। समाजवादी पार्टी सदन में कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा कर खुद फंस जाती है। कानून व्यवस्था पर जो सवाल किया जा रहा है, उसका जवाब यूपी की जनता ने दिया है और आगे भी दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने जो विरोध का रास्ता चुना है वह आगे समाप्त पार्टी की ओर बढ़ रही है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सपा अपराधियों को पैदा करने वाली पार्टी है। इनको दृष्टि दोष हो गया है… महाकुंभ की सच्चाई को देखें और आस्था की डुबकी लगाएं। नहीं लगाएंगे तो शायद आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें माफ नहीं करेगी।” pic.twitter.com/QRWxwZC3Du
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025
महाशिवरात्रि को लेकर व्यवस्था के कड़े इंतजाम
महाशिवरात्रि को लेकर उन्होंने कहा, श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में महाकुंभ पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए मेला प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से इतना कहूंगा कि जो वाहन सहित मेला आ रहे हैं, उन्हें थोड़ी तकलीफ हो सकती है। थोड़ा पैदल चलना पड़ सकता है। लेकिन, मेला प्रशासन द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन करना चाहिए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे विपक्ष को कानून व्यवस्था के बारे में कुछ भी पता नहीं है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर-1 पर स्थापित होने जा रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर है।
भाजपा का सपा पर कड़ा हमला
समाजवादी पार्टी को अपने आंख पर पड़े चश्मे को हटाकर देखना चाहिए कि सपा के कार्यकाल में अपराधियों को बोलबाला था। उन्हें अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश बदल चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पहले कभी इतनी अच्छी नहीं रही। विपक्ष को ऐसे बयान देने चाहिए जिनमें कुछ दम हो। विपक्ष के पास इस समय न कोई नीति है और न ही कोई मुद्दा। उनके पास तो नेता भी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में उन योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया है, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



