समाजवादी पार्टी के नेता इमरान मसूद के बसपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव को पश्चिमी यूपी से बड़ा झटका लगने वाला है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का साथ छोड़ साइकिल पर सवार होने वाले पूर्व आयुष राज्य मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी की एक बार फिर बीजेपी में वापसी होने जा रही है। सहारनपुर से सपा के कद्दावर नेता धर्म सिंह खतौली में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन करेंगे।
साल 2028 में तत्कालीन आयुष राज्य मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी को अलविदा कहते हुए सपा को ज्वाइन कर लिया था, हालांकि डा. धर्म सिंह सैनी का सपा में जाने का दांव उल्टा पड़ा। उन्हें 315 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से उनका 20 साल का अजेय किला ढह गया। चुनाव हारने के बाद से धर्म सिंह सैनी को सपा में साइड लाइन कर दिया गया था।
रामपुर में पहले नहीं होते थे चुनाव, थानों और बूथों पर रहता था सपा के गुंडों का कब्जा : बृजेश पाठक
बीजेपी छोड़ते वक़्त धर्म सिंह सैनी ने कहा था, ‘मैंने इसलिए बीजेपी छोड़ी, क्योंकि मेरी किसी भी तरह की बात नहीं सुनी गई। संगठन के पदाधिकारियों की भी नहीं सुनी गई। 140 विधायकों ने जब धरना दिया था तब सब धमकाए गए थे, तभी सबने तय किया था कि उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।


Download Android App
Download iOS App



