UP में सर्दी का कहर, 12वीं तक सभी स्कूल बंद

Summary :

शीतलहर से उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद, 14 जनवरी तक छुट्टी

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड रही है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए लखीमपुर के डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कराने का आदेश दे दिया है। नर्सरी से लेकर 12वीं तक की सभी स्कूलों की कक्षा 14 जनवरी तक बंद रहेगी। इस दौरान जहां-जहां परीक्षाएं होनी हैं, उन स्कूलों को खोलने के निर्देश हैं दिए गए है।

14 जनवरी तक रहेंगे स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड औऱ शीत लहर के कारण ये निर्देश लिया गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप को निर्देश दिया था। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देशों का पालन करते हुए  स्कूलों में अवकाश करने की घोषणा जारी कर दी। जारी किए निर्देशों में बताया गया है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी।

कुछ स्कूलों को खोलने के निर्देश

DM के आदेश में सिर्फ उन्हीं स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए है जहां विभिन्न बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहां के स्कूल प्रबंधको को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से बुलाने की छूट है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।