सावन के आखिरी सोमवार और बकरीद के एक ही दिन 12 अगस्त को होने के मद्देनजर यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया, ‘ईद की नमाज और मंदिरों की सुरक्षा की योजना बनाई गई है। कड़ी सुरक्षा में बकरीद की नमाज होगी, वहीं मंदिरों के आसपास पर्याप्त पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।’
उन्होंने बताया कि जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए बकरीद की नमाज और शिव मंदिरों में जलार्पण एवं सेवा-पूजा भली प्रकार से संपन्न कराने की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को दी गई है। वहीं शहर को छह अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर पुलिस उपाधीक्षक को हर सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है।
मुस्लिम महिलाओं ने PM मोदी को भेजी राखी, मौलाना हुए खफा
माथुर ने बताया कि इनके सहयोग के लिए 10 थानाध्यक्ष, 50 उप निरीक्षक तथा 75 मुख्य आरक्षी रहेंगे। जगह-जगह 250 पुरुष व 25 महिला सिपाही तैनात किए जा रहे हैं। छह महिला उप निरीक्षक भी इलाके में मौजूद रहेंगी। अत्यधिक संवेदनशील स्थानों पर प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (पीएसी) की दो टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। माथुर ने बताया इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, आंसू गैस दल दस्ता और अग्निशमन दल की दो गाड़ियां भी मौके पर तैनात रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App



