उत्तर प्रदेश के जाने-पहचाने राजनीतिक चेहरे शिवपाल सिंह यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने बुधवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार के शासनकाल में नौकरशाही बेकाबू हो चुकी है।
यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है, हत्या डकैती लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं असल बात तो यह है कि इस सरकार के शासनकाल में नौकरशाही पूरी तरह बेकाबू हो गई है और वह मनमानी पर उतर आई है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है और पार्टी की मंशा है कि समान विचारधारा वाले दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, हमारा पूरा प्रयास है कि समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल हो जिससे भाजपा को सत्ता से हटाने में कामयाबी मिले।’’ उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि नए कृषि कानूनों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



