आज का माहौल ऐसा हो गया है की यदि कोई जुर्म करता है तो उसका गुनेहगार भी वो किसी और को ही ठहराता है। आज के समय में ऐसे बदलाव आ चुके हैं जहां गुन्हेगार इन्साफ करने वालो को ही अपना अपना दुश्मन मानने लगता है।और ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद से सामने आया है जहां अवैध रूप से रिक्शा लगाकर गए ई- रिक्शा को जब पुलिसकर्मी द्वारा हटाया जा रहा था तब रिक्शे की मालकिन उसे पीटने लगी। जिसके बाद से इस घटना को लेकर हर तरफ कई सवाल उठ रहे हैं, कोई कह रहा है की लोगों को रिक्शा लगाने की जगह नहीं मिलती। तो कोई उस महिला की इस हरकत पर सवाल खड़े कर रहा है। की जब लोगों की जान बचाने वाला ही सुरक्षित नहीं है तो वो आम लोगों की ज़िन्दगी कैसे बचाएगा ?
क्या है पुरा मामला ?
दरअसल ये मामला है जहां अवैध रूप से पार्क किए ई रिक्शे को हटा रहे एक यातायात पुलिस कर्मी की कथित तौर पर एक महिला ने चप्पल से पिटाई की। यह 11 अक्टूबर की है जहां पुलिस ने घटना के ऊपर चर्चा करते हुए बताया की ये बात इंदिरापुरम के छीजर्सी गांव गठबंधन रोड कट के पास की है । पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपीय महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यातायात पुलिस के अपर पुलिस उपायुक्त रमण प्रसाद कुशवाहा ने बताया है कि मुझे कम से मंगलवार को हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार के साथ ड्यूटी पर था। तो जब सिंह ने महिला चालक को सड़क खाली करने के लिए कहा तो लेकिन महिला ने पुलिस की बात न सुनी। बताया जा रहा है कि इस बीच महिला चालक काफी हिंसक हो गई थी, और उसने उपनिरक्षक के कंधे पर लगे सितारों को उतार दिया। साथ ही अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उसने पुलिस को जमकर चप्पल से मारा।


Download Android App
Download iOS App



