टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने ऐलान किया है कि इज़राइल में सभी टेस्ला सुपरचार्जर नि:शुल्क दिए जाएंगे हैं। टेस्ला सुपरचार्जर इलेक्ट्रिक कारों के लिए अमेरिकी वाहन निर्माता टेस्ला द्वारा निर्मित एक हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क है। उन्होंने यहां ऐसे समय पर किया है जब इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच जंग चल रही है।
इज़राइली लोगों के लिए जारी की ये कुछ गाइडलाइन
ड्रोन घुसपैठ के बीच पूरे उत्तरी इज़राइल को सुरक्षित घरों बंकरों में शरण लेने का आदेश दिया गया है। जैसे ही शत्रुतापूर्ण विमान तिबरियास, बीट शीन, तज़फ़त और उत्तरी इज़राइली समुदायों में प्रवेश कर गए, रेड अलर्ट और सायरन बजने लगे। उत्तरी इज़राइल में आने वाले ड्रोन अलर्ट जारी किए गए। गोलान हाइट्स सहित उत्तर के हर कस्बे और शहर में सायरन सुनाई दिए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि लेबनान से इज़राइल में दर्जनों ड्रोन लॉन्च किए गए थे।
इज़राइल हमले में लोगों की मौत का बढ़ा आंकड़ा
इज़राइल रक्षा बल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने बुधवार को कहा कि 1200 इज़राइली मारे गए और 2,700 से अधिक घायल हो गए और इस बात पर ज़ोर दिया कि इज़राइली सैनिक गाजा में मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। चार दिन बाद हमास ने इजराइल में घुसपैठ की, इजराइली समुदायों पर हमला किया, इजराइली नागरिकों की हत्या और नरसंहार किया और दर्जनों इजराइली बंधकों को गाजा में ले लिया।


Download Android App
Download iOS App



