उत्तर प्रदेश के जट्टारी क्षेत्र में मंगलवार की रात को रोड चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों और थानाध्यक्ष के हाथ में गोली लग गई। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात को पिसावा पुलिस जट्टारी रोड पर चेकिंग कर रही थी। वही, चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों की तरफ से कई राउंड की फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान ही तीन बदमाशों को गोली लगी है। फायरिंग में थानाध्यक्ष के हाथ में भी गोली लगी है।
बता दे कि यूपी में बदमाशों का एनकाउंटर और उनकी गिरफ्तारी लगातार जारी है। इस से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश शकील मजीद को गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



