Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Shri Ram Janmabhoomi तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CM योगी को दिया प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण

Summary :

Uttar Pradesh: अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएम योगी से भेंट कर उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया। आपको बता दें सीएम आवास पर हुई इस भेंट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, चम्पत राय जी एवं राजेंद्र पंकज जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान…

Uttar Pradesh: अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएम योगी से भेंट कर उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया।

आपको बता दें सीएम आवास पर हुई इस भेंट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, चम्पत राय जी एवं राजेंद्र पंकज जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित किया है।आभार! जय जय सीताराम.”
प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण- सीएम
इसके साथ सीएम आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ”प्रभु राम की असीम अनुकंपा, पूज्य संतों एवं दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज व पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद, श्रद्धेय अशोक सिंघल एवं रामभक्तों के सदियों के अनवरत संघर्ष तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का ही सुफल है कि अयोध्या में प्रभु राम के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को सफलीभूत होते हुए हम सभी देख पा रहे हैं. कृतज्ञ हूं, हर्षित हूं, उत्साहित हूं, राममय हूं.”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner