उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी तरफ से पूरा दम लगा रही है। प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के प्रयास में जुटी भाजपा विपक्षी दलों पर लगातार हमला कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर नागरिक को सुरक्षा, विकास और शासन की योजनाओं से जोड़ने वाली पार्टी है, तो दूसरी तरफ वह लोग हैं जो नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और विकास की योजनाओं में डकैती डालते थे।
पिपराइच विधानसभा में बोले योगी- पिछली सरकारें गरीबों का राशन तक हड़प जाती थी
पिपराइच विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी एवं विधायक महेंद, पाल सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि पिछली सरकारें गरीबों का राशन तक हड़प जाती थी। बिजली की भी जाति और मजहब हुआ करती थी। चेहरा देखकर बिजली आती थी। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबको पर्याप्त और निर्बाध बिजली दे रही है। हमारा बुलडोजर सड़क भी बना रहा है तो पेशेवर अपराधियों और माफिया की अवैध कमाई के पैसे से सरकार का खजाना भी भर रहा है।
UP Election: बसपा के बागियों ने बसपा के लिए खड़ी की समस्या, मायावती ने मतदाताओं को एक रैली में ऐसे समझाया
यह चुनाव विकास और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर हो रहा है
उन्होने कहा कि यह चुनाव विकास और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर हो रहा है। हम हर गरीब को मकान, शौचालय, वृद्धजनों, दिव्यागजनों को पेंशन और उपचार की सभी सुविधा दे रहे हैं। हमे खुशी है कि हम लोगों के रहते अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर का निर्माण होने से हमारी पूरी पीढ़ का उद्धार हो गया जो पिछले पांच सौ सालों से लटका था।
आज पर्व और त्योहार शांति से मनाये जा रहे हैं
योगी ने कहा कि सपा, बसपा या कांग्रेस मंदिर का निर्माण कभी नही कराती। हमने जो कहा वह करके दिखाया। पिछले पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरी दी और दो करोड़ युवाओं को रोजगार के साथ जोड़। सुरक्षा की गारंटी दी। आज पर्व और त्योहार शांति से मनाये जा रहे हैं। कोरोना कालखंड में डबल इंजन की सरकार माह में दो बार राशन के साथ दाल, तेल और नमक भी दे रही है। क्या इसके पहले मिलता था।
उज्जवला योजना के लाभार्थी को होली और दिवाली पर एक- एक फ्री सिलेंडर
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गरीबों का राशन सपा- बसपा के नेता हड़प लेते थे। उन्होंने कहा कि हमने यह तय किया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद हर उज्जवला योजना के लाभार्थी को होली और दिवाली पर एक- एक फ्री सिलेंडर, 60 साल के ऊपर की महिलाओं को रोडवेज की बस में फ्री यात्रा की सुविधा देंगे। बेटी के विवाह के लिए दी जाने वाली 51 हजार की कन्यादान राशि को बढ़कर एक लाख रुपये देंगे। हर परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी या रोजगार से जोड़गे।


Download Android App
Download iOS App



