भारत के लोग विश्व में अपनी नाम तेजी से रोशन करते जा रहे हैं। भारतीय मूल की तमिल फिल्म अभिनेत्री अकिला नारायणन ने संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों में एक वकील के रूप में सामने आई हैं। जिन्होंने भारत का नाम पूरे देश में रोशन कर इतिहास रच दिया हैं। यह अमेरिका के सशस्त्र बल में वकील के रूप में सम्मिलत हुई हैं। पिछले साल निर्देशक अरुल की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘कदमपारी’ से डेब्यू करने वाली अकिला नारायणन अब अमेरिकी सेना में शामिल हो गई है।
कई कठिन परिश्रमों से गुजरना पड़ा-अकिला
सूत्रों के अनुसार, अकिला को कई महीनों तक चले सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए अमेरिकी सेना के लड़ाकू प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। इसे सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभिनेत्री अब एक वकील के रूप में अमेरिकी सेना में शामिल हो गई है।
कदमपारी से अभिनय की शुरूआत की
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की अभिनेत्री ने पिछले साल ‘कदमपारी’ से अभिनय की शुरूआत की, जिसमें पृथिवी का संगीत और वी.टी.के. उत्थान ने सिनेमाटोग्राफी की।दिलचस्प बात है कि अकिला संगीत का एक ऑनलाइन स्कूल भी चला रही है, जिसे नाइटिंगेल स्कूल ऑफ म्यूजि़क कहा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



