बदायूं संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आदित्य यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर बदायूं के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे। सपा ने रविवार को बदायूं सीट पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को उम्मीदवार घोषित किया। सोमवार को आदित्य यादव ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।
Highlights
- बदायूं में सपा उम्मीदवार आदित्य यादव ने नामांकन पत्र किया दाखिल
- भगवान शिव के मंदिर सहित कई मंदिरों का दौरा
- तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा
भगवान शिव के मंदिर सहित कई मंदिरों का दौरा
अपना नामांकन दाखिल करने से पहले आदित्य यादव ने भगवान शिव के मंदिर सहित कई मंदिरों का दौरा किया और अपनी जीत के लिए प्रार्थना की। वह दरगाह पर भी गये। वर्तमान में बदायूं से भाजपा की संघमित्रा मौर्य सांसद हैं, जिन्होंने 2019 में सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। बदायूं में इस लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



