अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की है।
राजधानी लखनऊ में श्री बच्चन की रविवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जब वह मार्निंग वाक के लिये निकले थे।
सपा ने ट्वीट कर कहा ‘‘ लखनऊ में दिनदहाड़ हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की हत्या से आम जनमानस में दहशत! उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है! निकम्मी सरकार तत्काल इस्तीफा दे। ’’
गौरतलब है कि हिन्दूवादी नेता समाजवादी पार्टी से भी जुड़ थे। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिये चार टीमों का गठन किया है।
एक टीम उनके पार्टी से जुड़ गतिविधियों की जांच कर रही है वहीं दूसरी टीम उनके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है। इसके अलावा दो टीमें उनके घर आने-जाने वालों और परिवार वालों से संपर्क कर जानकारी जुटाने में लगी है।


Download Android App
Download iOS App



