TOP 20 NEWS 02 February : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

Summary :

जानिए देश, विदेश, खेल, और व्यापार से जुड़ी खबरें-ये आज का टॉप 20 न्यूज़ मेनू बताएगा आपको आज की बड़ी और ताज़ा खबरों का पिटारा

1. निर्भया गैंगरेप मामले में केंद्र का कोर्ट से आग्रह, कहा-दोषियों की फांसी में ना करें देरी

केंद्र सरकार ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी की सजा में अनिश्चितकालीन रोक को ‘कानूनी प्रक्रिया में रोक लगाने वाला जानबूझकर, सुनियोजित और सोचा-समझा काम’ बताया। सरकार ने मांग करते हुए कहा कि फांसी में बिल्कुल देरी नहीं होनी चाहिए। 
2. राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपनी जादुई कसरत करते रहें, क्या पता इकॉनमी ठीक हो जाए
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुराना विडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी को ऐसे करसत करते जारी रखना चाहिए, हो सकता है इकॉनमी ठीक हो जाए। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था को लेकर हमलावर रही है। 
3. जेपी नड्डा ने CM केजरीवाल पर लगाया पूर्वांचलियों का अपमान करने का आरोप
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचल के लोगों के ”अपमान” का आरोप लगाते हुए कहा कि जो अपने प्रदेश के लोगों का सम्मान नहीं कर सकता, वह उनका भला क्या करेगा। नड्डा ने केजरीवाल का एक छोटी सा वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें केजरीवाल यह कहते सुनाई देते हैं कि बिहार के लोग 500 रुपये खर्च करके दिल्ली आते हैं और यहां मुफ्त में पांच लाख रुपये का इलाज कराते हैं। 
4. दिल्ली चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र, सत्ता में आते 6 महीने के भीतर जनलोकपाल बिल लाने का किया वादा
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने इस बार दो घोषणापत्र जारी किए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी ने कहा की हमारा घोषणापत्र एक समावेशी घोषणापत्र है जो सभी दिल्लीवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है।
5. NRC में नागरिकता साबित करना मुश्किल, महाराष्ट्र में नहीं होगा लागू : उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को समर्थन देते हुए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू न करने को कहा है। उन्होंने कहा,  ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नागरिकता को छीनने के बारे में नहीं है, यह देने के बारे में है। अगर एनआरसी लागू किया गया, तो हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।’ 
6. नई आयकर व्यवस्था में कुछ आयवर्ग के करदाताओं को निश्चित रूप से होगा फायदा : सीतारमण
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नयी वैकल्पिक आयकर व्यवस्था के जटिल होने के विशेषज्ञों के दावों के बीच रविवार को कहा कि इससे ‘कुछ आयवर्ग’ के करदाताओं को निश्चित तौर पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आयकर व्यवस्था में अचानक बदलाव से करदाताओं पर दबाव नहीं पड़े इसलिये नई व्यवस्था को वैकल्पिक रखा गया है।
7. माकपा सांसद का बड़ा बयान, बोले-अमित शाह की धुन पर नाच रहे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर
राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में शनिवार को हुए गोलीकांड के बाद मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सांसद के. के. रागेश ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर गृहमंत्री अमित शाह की धुन पर नाच रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर शाहीन बाग में हो रहे विरोध-प्रदर्शन को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदर्शनकारियों के साथ है। 
8. CM येदियुरप्पा बोले- कर्नाटक मंत्रिमंडल का 6 फरवरी को होगा विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि छह विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य मंत्रिमंडल का छह फरवरी को विस्तार होगा। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘राजभवन में छह फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे शपथग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।’’ 
9. शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कपिल को अदालत ने दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली की अदालत ने रविवार को कपिल गुज्जर को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। उसे दक्षिण पूर्व दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
10. AAP ने की दिल्ली में सीएम योगी के चुनाव प्रचार करने पर रोक की मांग
आम आदमी पार्टी ने रविवार को निर्वाचन आयोग से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए उनके राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की। आप नेता संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की। 
11. जम्मू-कश्मीर : डीएसपी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले को लेकर एनआईए ने निजी कार्यालयों पर मारे छापे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में घाटी में रविवार सुबह कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के कई स्थानों पर एनआईए की कई टीम गई और कुछ निजी कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी की। एनआईए उस मामले की जांच कर रही है जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का उपाधीक्षक दविंदर सिंह शामिल है और 11 जनवरी को आतंकवादियों को घाटी से बाहर पहुंचाने में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। सिंह को पद से निलंबित किया जा चुका है। 
12. अमेरिका : फ्लोरिडा में चर्च में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत
फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। रिविएरा बीच मियामी के उत्तर में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है। 
13. 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मिलकर करने होंगे प्रयास : वित्तमंत्री
देश को आर्थिक नरमी से उबारने और 2024-25 अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डालर के स्तर पर पहुंचाने के प्रयास में लगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में सरकार के साथ-साथ, निजी क्षेत्र, विदेशी निवेशकों और छोटे मझोले उद्यमों सहित सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है और सब को मिलकर प्रयास करना होगा। 
14. चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 304 हुई
चीन में फैले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि शनिवार तक इस बीमारी के कारण 304 लोगों की मौत हो गई और 14,380 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
15. दिल्ली चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र, सत्ता में आते 6 महीने के भीतर जनलोकपाल बिल लाने का किया वादा
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने इस बार दो घोषणापत्र जारी किए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी ने कहा की हमारा घोषणापत्र एक समावेशी घोषणापत्र है जो सभी दिल्लीवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है।
16. केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मामला आया सामने,चीन की यात्रा कर लौटा था छात्र
चीन में तेजी से फ़ैल रहे कोरोनावायरस का प्रकोप अब भारत में भी दिखने लगा है। भारत के केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। चीन की यात्रा करने वाले केरल के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई है।
17. कोरोना वायरस : 323 भारतीयों को वुहान से दिल्ली लेकर पहुंचा एयर इंडिया का दूसरा विमान
एयर इंडिया ने अपनी दूसरी उड़ान में चीन के वुहान शहर से 323 और भारतीयों को बाहर निकाला और विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंच गया। इससे पहले, एयर इंडिया का एक विशेष विमान शनिवार को 324 भारतीयों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। 
18. केजरीवाल को कांग्रेस की शाहीन बाग जाने की चुनौती, ‘आप’ को बताया भाजपा की ‘बी टीम’
कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीएए एवं एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना चाहिए। चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी के मुखिया भाजपा के विरोध में हैं। 
19. पेट्रोल और डीजल के दाम गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी, जानिए आज का भाव
पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को जारी रहा। तेल विनणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में नौ पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में आठ पैसे, कोलकाता में पांच पैसे, चेन्नई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर घट गया है। 
20. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड से छीनी जीत, 5 – 0 से किया क्लीन स्वीप
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी का बेजोड़ नमूना पेश करके जीत की तरफ बढ़ रहे न्यूजीलैंड को रविवार को माउंट मोनगानुई के मैदान पर पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात रन से हार का स्वाद चखाया। 

Desk Team