कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए सपा की 7 सदस्यीय कमेटी गठित, रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान

Summary :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की तैयारियां तेज हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय रह गया है, जिसको लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। चुनाव की तैयारियों के बीच सपा और कांग्रेस में गठबंधन औरसीट बंटवारे को लेकर बातचीत की तैयारी तेज हो गई है। सपा ने कांग्रेस से चर्चा के लिए रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस टीम में पार्टी के 5 नेताओं के साथ 2 डेटा एक्सपर्ट भी शामिल हैं।

कब होगी दोनों दलों के बीच बातचीत?

आपको बता दें कि सपा और कांग्रेस के बीच 23-24 नवंबर को गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बातचीत होने की संभावना है। जिसमें सपा की तरफ से 5 नेता और 2 डेटा एक्सपर्ट शामिल रहेंगे। हालांकि, इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बता चुके हैं कि कांग्रेस ने 181 सीटों की लिस्ट भेजी है, लेकिन सीट उसी पार्टी को मिलेगी जिसके जीतने के चांस उस इलाके में सबसे ज्यादा होंगे।

कांग्रेस ने भी बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे और गठबंधन पर बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी की अगुवाई प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। इस कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और आराधना मिश्रा मोना शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा से 403 में से 181 सीटों की मांग की है।

Also Read: यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, कट गया है नाम तो घबराएं नहीं, ऐसे जुड़वाएं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।