समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान (72) की मेदांता अस्पताल में हालत अभी स्थिर है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मेदांता अस्पताल द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘सपा सांसद आजम खान को कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण के कारण आईसीयू में रखा गया है।
फिलहाल उन्हें 4-5 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है।’’ बयान के अनुसार खान पूर्णतः होश में हैं तथा उनका इलाज सीवियर इन्फेक्शन डिजीज प्रोटोकॉल के तहत मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा है। बयान के अनुसार, खान की हालत अभी स्थिर है।
सीतापुर जले में बंद रहने के दौरान आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए नौ मई की शाम लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। खान पिछले वर्ष से ही जमीन कब्जा करने और अन्य आपराधिक मामलों में अपने पुत्र के साथ सीतापुर के जिला कारागार में बंद हैं। अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बताई गई है और उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



