उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Summary :

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हरदुआगंज के अहीरपाड़ में रहते थे। उनकी बिलि्डंह मैटेरियल की दुकान है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे।

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में बदमाशों समाजवादी पार्टी (सपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि बरौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर राकेश यादव मंगलवार रात में थाने से घर लौट रहे थे। इस बीच बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी जिससे राकेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

घटना को अन्जाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे शव हटवाया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राकेश यादव हरदुआगंज के अहीरपाड़ में रहते थे। उनकी बिलि्डंह मैटेरियल की दुकान है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे।

लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, एक बच्ची समेत 5 की मौत

पुलिस बदमाशां की तलाश में जुट गई है। हमलावरों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड भी लगाए गए हैं। हत्या की एक वजह जमीन विवाद भी हो सकती है। पुलिस राकेश यादव के परिजनों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।

Desk Team