सपा पार्टी सूत्र के अनुसार आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए शिवपाल यादव को उतारने की योजना है,अपने गढ़ को बचाने के लिए सपा की तरफ से शिवपाल यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का प्लान है। अखिलेश यादव धर्मेंद्र यादव की 2022 के उपचुनाव में हार के बाद आजमगढ़ को लेकर कोई भी नुकसान नहीं उठाना चाहती है। पूर्वांचल साधने के लिए शिवपाल यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने की तैयारी है, शिवपाल अगर आजमगढ़ से चुनाव लड़कर जीतते हैं तो उनकी विधानसभा सीट जसवंत नगर से आदित्य यादव को लड़ाया जाएगा। आदित्य यादव को भी सेफ सीट से चुनावी मैदान में उतारने की योजना बनाई गई है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, पूर्व सीएम ने बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को ढाई लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी, यूपी विधानासभा का चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां 2022 में उपचुनाव हुआ।


Download Android App
Download iOS App



