नौ अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में धरना देगी सपा

Summary :

चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध जन आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए सपा धरना दे रही है।

समाजवादी पार्टी जनहित के मुददों को लेकर नौ अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में धरना देगी। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरूवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नौ अगस्त को सपा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनहित के मुद्दों को लेकर धरना देगी। 
उन्होंने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘‘अंग्रेजो भारत छोड़ो‘‘ के नारे के साथ देश को ‘‘करो या मरो‘‘ का मंत्र दिया था । इस अगस्त क्रांति के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। 
चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध जन आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए सपा धरना दे रही है। धरने में सपा के सभी युवा संगठन, महिला सभा, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

Desk Team