शरीर को ताकतवार बनाए रखने के लिए लोग अक्सर अंडों का सेवन करते हैं। लेकिन अंडे के छिलकों को हम कचरे में फेंक देते हैं। क्योंकि यह हमारे किसी भी काम के नहीं होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही अंडे के छिलके टूई हुई हड्डी को जोडऩे का काम भी करते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस सिलसिले में अमेरिका में एक शोध किया गया है जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है।

अंडे के छिलके कैल्शियम से बने होते हैं। यही वजह है कि यह हमारे बोन सेल्स को विकसित करने में सहायता करते हैं। रिसर्च के अनुसार बोन सेल्स से ही टिशू बनते हैं। जिस कारण टूटी हुई हड्डी जल्दी से जुड़ जाती है। इस बात को टेस्ट करने के लिए चूहों पर परीक्षण किया गया था।

शोधकर्ताओं के अनुसार इस तकनीक का प्रायोग बोन ग्राफ्टिंग सर्जरी को भी बढ़ावा देगा। इसकी सबसे खास बात ये है कि इससे टूटी हुई हड्डी को जोडऩे के लिए प्लास्टर नहीं करवाना पड़ेगा।

इतना ही नहीं रिसर्च में मुर्गी के अंडे के छिलकों का इस्तेमाल किया गया था जिसे अच्छी तरह से पहले पीस लिया गया था।

इसके बाद छिलकों को एक हाइड्रोजेल मिक्सचर में डाल लिया गया ताकि इससे एक साथ एकत्रित कर लिया जाए। अब यही फ्रेम बोन सेल्स को विकसित कर हड्डियों को जोडऩे का काम करेगा।

अंडे के छिलकों के उपाए
1.अंडे के छिलकों में कोलाइजन,ग्लूकोसैमाइन,कॉड्रोइटिन,हाइल्यूरोनिक एसिड और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके प्रयोग से सभी तरह की हड्डी रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।

2.अंडों के छिलकों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसलिए 5 मिली ग्राम की मात्रा में इसके सेवन से हड्डियों के खोखलेपन की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

3.जिन लोगों को हड्डी बढ़ जाने की परेशानी हो जाती है उनके लिए भी अंडे के छिलकों का इस्तेमाल लाभकारी होता है।

4.अंडों के छिलकों को पीसकर इसका सोया पाउडर के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से कमजोरी दूर होती है साथ ही हड्डियां मजबूत बनती हैं।

5.अंडों के छिलकों को पीसकर इसे घाव पर लगा लेने से घाव जल्दी से भर जाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाने में सहायता करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



