योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विवादित बोल से भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर उनके आवास पर टमाटर और अंडे फेंके। सपाइयों ने उनके घर के बाहर तोड़फोड़ कर गेट पर लगा नेमप्लेट भी उखाड़ दिया। साथ ही उन्होंने राजभर के खिलाफ जमकर नारेबाजी। सपा कार्यकर्ताओं का यह जवाबी हमला राजभर के उस विवादित बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सबसे ज्यादा दारू (शराब) यादव और राजपूत पीते हैं।
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा था किसबसे ज्यादा शराब यादव और राजपूत पीते हैं, वो उनका पुस्तैनी कारोबार है। इसी बात पर सपा कार्यकर्ता भड़के हैं। कैबिनेट मंत्री ने ये भी कहा कि राजभर, चौहान, कुम्हार, लोहार सभी जाति के लोग शराब पीते हैं। इसका कष्ट तो वो मां, बहन और बेटी ही समझ सकती है, जिसके घर में शराब पीने वाले लोग हैं।
राजभर ने ये भी कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री बंद की जानी चाहिए। मैं 15 साल से इसका विरोध कर रहा हूं। शराब बंद कराने के लिए हमारी पार्टी (सुभासपा) आंदोलन करेगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



