उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। पथराव उस वक्त हुए जब पुलिस लॉकडाउन के दौरान सब्जी का बाजार हटवाने गई। नियमों के अनुसार बाजार लगाने का समय समाप्त हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ की शहर कोतवाली स्थित भुजपुरा में प्रशासन द्वारा सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक बाजार खुलने का समय है। समय पूरा होने पर पुलिसकर्मियों ने सब्जी व अन्य दुकानदारों से लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहते हुए दुकानें बंद करने को कहा। तो तिलमिलाए सब्जी विक्रेताओं की भीड़ ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध पथराव कर दिया।
राहुल गांधी ने MSME के लिए प्रोत्साहन पैकेज को लेकर जनता से सोशल मीडिया पर मांगे सुझाव
इस हमल के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए सभी विक्रेता अपना-अपना सामान छोड़ रफूचक्कर हो गए। हालांकि पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुट गई है। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घायल को इलाज के स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



