Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Subrata Roy का आज लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार

Summary :

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर का आज लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।बता दें बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित उनके विला सहारा शहर पहुंचा था, जहां अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। यहां जो भी लोग पहुंच रहे थे, उन्हें आईडी कार्ड के साथ अंतिम दर्शन के लिए अंदर जाने दिया गया। दरअसल, सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था। वे 75 साल के थे।रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका एक निजी अस्पताल में…

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर का आज लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।बता दें बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित उनके विला सहारा शहर पहुंचा था, जहां अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। यहां जो भी लोग पहुंच रहे थे, उन्हें आईडी कार्ड के साथ अंतिम दर्शन के लिए अंदर जाने दिया गया।

दरअसल, सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था। वे 75 साल के थे।रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।सुब्रत के परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां से उसे सीधा गोमतीनगर में विपुल खंड स्थित उनके आवास सहारा शहर पहुंचाया गया। आज दोपहर करीब 12 बजे विपुल खंड से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा……
बता दें कंपनी के बयान के मुताबिक रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हुआ है। सहारा प्रमुख का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था। उन्होंने कोलकाता में शुरुआती पढ़ाई पूरी की। उसके बाद गोरखपुर के एक सरकारी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। सुब्रत रॉय ने अपना पहला कारोबार गोरखपुर से ही शुरू किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner