Sugarcane Farming With AI: यूपी में गन्ने की खेती में होगी AI का प्रयोग, जानें कैसे होगा काम

Summary :

Sugarcane Farming With AI: उत्तर प्रदेश में गन्ने किसान के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब गन्ने की खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें गन्ना किसानों को कीट हमलों के पूर्व अनुमान लग जाएगा। इसके साथ ही फसलों के स्वास्थ्य की निगरानी एवं मौसम पूर्वानुमान सहित उचित जल संरक्षण और सिंचाई में स्वचानन तकनीकी ड्रोन। इसके अलावा, इस AI का प्रयोग कर मिट्टी के नमूने डेटा विश्लेषण सहित अन्य कार्यों में बहुत ही फायदेमंद हो सकेगा। Highlights: उत्तर प्रदेश में गन्ने किसान के लिए बड़ी खबर अब गन्ने की खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का…

sugarcane farming with ai

Sugarcane Farming With AI: उत्तर प्रदेश में गन्ने किसान के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब गन्ने की खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें गन्ना किसानों को कीट हमलों के पूर्व अनुमान लग जाएगा। इसके साथ ही फसलों के स्वास्थ्य की निगरानी एवं मौसम पूर्वानुमान सहित उचित जल संरक्षण और सिंचाई में स्वचानन तकनीकी ड्रोन। इसके अलावा, इस AI का प्रयोग कर मिट्टी के नमूने डेटा विश्लेषण सहित अन्य कार्यों में बहुत ही फायदेमंद हो सकेगा।

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश में गन्ने किसान के लिए बड़ी खबर
  • अब गन्ने की खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का प्रयोग किया जाएगा
  • जिसमें गन्ना किसानों को कीट हमलों के पूर्व अनुमान लग जाएगा
  • फसलों के स्वास्थ्य की निगरानी एवं मौसम पूर्वानुमान सहित उचित जल संरक्षण और सिंचाई में स्वचानन तकनीकी ड्रोन

 

विभाग प्रमुख ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गन्ना विभाग की प्रमुख सचिव वीणा कुमारी ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने किसानों को भी ये जानकारी मुहैया करवाया है। वहीं, किसी भी तरह की परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर 18 00- 121 3203 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने गन्न विभाग के अधिकारियों को चीनी मिल गेटों और गन्ना क्रय केंद्रों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं।

UP में किसान 574 लाख टन गन्ने की करते हैं पेराई

बता दें कि यूपी में किसान 120 चीनी मिलों द्वारा लगभग 574 लाख टन गन्ने की पेराई करते हैं। दरअसल, AI की मदद से गन्ने की पैदावार ज्यादा हो सकेगी और किसानों को भी लाभ मिल सकेगा। वहीं, गन्ना खरीद में प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी पाए जाने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team