शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी फिल्म ‘जेलर’ देखेंगे।
रजनीकांत 18 से 20 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर
जब उनसे फिल्म जेलर की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा है। जानकारों की मानें तो सुपरस्टार रजनीकांत 18 से 20 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।
रजनीकांत अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों में भगवान के करेंगे दर्शन
इस दौरान वह अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों में भगवान के दर्शन भी करेंगे।
रजनीकांत शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात
गौरतलब है कि रजनीकांत शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने वाले हैं।
वहीं , बात करें अगर फिल्म जेलर की तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2 साल बाद रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज हुई है।


Download Android App
Download iOS App



