Swami Prasad Maurya: सपा पार्टी से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह 22 फरवरी को नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल इस संबध में अभी तक मौर्य की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने ने हाल ही में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।
Highlights
- कौन है स्वामी प्रसाद मौर्य
- करोड़ो की संपत्ति के मालिक है मौर्य
- ये है स्वामी प्रसाद मौर्य का पोलिटिकल स्टेटस
कौन है स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म 2 जनवरी 1954 को प्रतापगढ़ जिले के चकवड़ गांव में हुआ थ। हालांकि उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत रायबरेली के ऊंचाहार से की थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 1980 में राजनीति में सक्रिय रूप से कदम रखा। वह इलाहाबाद युवा लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने और जून 1981 से सन 1989 तक महामंत्री पद पर रहे। वह 1991 से 1995 के बीच जनता दल में रहे। इसके बाद 1996 में वह बीएसपी में शामिल हो गए और विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2002 में में इस सीट से दोबारा चुनाव जीता। वह मायावती सरकार में मंत्री भी बने.
करोड़ो की संपत्ति के मालिक है मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 93 लाख से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी शिवा मौर्य की कुल संपत्ति 2 करोड़ 21 लाख से ज्यादा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के पास 50 हजार रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 65 हजार रुपये नकदी है। इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के पास 30 हजार रुपये की नीलम की अंगूठी है। उनके पास एक रिवाल्वर और एक राइफल भी है। स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी शिवा मौर्य के पास एक फॉर्च्यूनर कार है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। इसके अलावा, शिवा मौर्य के पास एक रिवाल्वर और रायफल है। स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी के पास 7 लाख 50 हजार की ज्वेलरी है।
ये है स्वामी प्रसाद मौर्य का पोलिटिकल स्टेटस
सपा में आने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में थे माना जाता है कि स्वामी प्रसाद की ओबीसी समुदाय पर अच्छी पकड़ है. बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे. स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि, 5 साल के बाद ही उनका बीजेपी से भी मोहभंग हो गया और वह सपा में शामिल हो गए.


Download Android App
Download iOS App




