स्वतंत्रदेव सिंह बने भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

Summary :

पिछड़े कुर्मी समाज से संबंध रखने वाले स्वतंत्रदेव सिंह लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश के प्रभारी बनाए गए थे जहां बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं।

वरिष्ठ नेता स्वतंत्रदेव सिंह को शुक्रवार को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रदेश बीजेपी के मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा, ”स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए हैं। यह घोषणा शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय में की।” 
स्वतंत्रदेव सिंह (55) का कार्यकाल तीन साल का होगा। उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी क्योंकि पूर्व अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया गया था। पिछड़े कुर्मी समाज से संबंध रखने वाले स्वतंत्रदेव सिंह लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश के प्रभारी बनाए गए थे जहां बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं। 

आजम खान के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

वर्तमान में उप्र विधानसभा के सदस्य सिंह 1986 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुए थे। वह अखिल भारतीय विदयार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं। वह 2004 से 2014 तक बीजेपी में विभिन्न पदों पर रहे। अध्यक्ष बनने के बाद सिंह को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ” सिंह के उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में 12 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी।” 

Desk Team