तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव शुक्रवार को संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर की जयंती पर यहां उनकी 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित
राव ने हाल में आंबेडकर की विशाल प्रतिमा के अनावरण, नये सचिवालय परिसर के उद्घाटन और अन्य मामलों पर मंत्रियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक की थी।बैठक में फैसला लिया गया कि शुक्रवार को आंबेडकर की प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।हालंकि इससे पहले एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आबेंडकर के पोते प्रकाश आबेंडकर को आमंतित्र किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सचिवालय के बगल में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा भारत में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और यह हर रोज लोगों और पूरे राज्य प्रशासन को प्रेरित करेगी।


Download Android App
Download iOS App



