उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 141 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 8870 पहुंच गया है। वहीं अब तक वायरस से संक्रमित हुए 230 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 5,257 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर पहुंच गए हैं और राज्य में फिलहाल 3,383 लोगों का इलाज चल रहा है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 5,257 लोग इलाज के बाद कोविड-19 मुक्त होकर घर पहुंच गए हैं और राज्य में फिलहाल 3,383 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 230 लोग की मौत हुई है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी खुद में या किसी अन्य व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आएं तो वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दें क्योंकि जिन मामलों में संक्रमण को छिपाया गया या देर से बताया गया वहां उनके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ज्यादा आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



